हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार के इंतजार में रहती है। अगर नियती ने उसकी किस्मत में राजकुमार लिखा होता है तो मिल भी जाता है। कुछ लड़कियां अपने सपने के राजकुमार को पाने के लिए खुद से फैसला ले लेती हैं और अपनी मर्जी से शादी करती हैं। मगर अफसोस कि भारत के अधिकांश परिवारों में आज भी माता-पिता की मर्जी से ही शादी होती है। ऐसे में एक लड़की के पिता ने उसके लिए जो दूल्हा खोजा, उसे देख वह शादी के स्टेज पर ही रोने लगी। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दूल्हे को देख रोने लगी दुल्हन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। परिवार के लोग और रिश्तेदार वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे हैं। कई लोगों उनके साथ खुशी-खुशी तस्वीरें भी खींचवा रहे हैं। पूरे वीडियो में हर कोई बहुत खुश लग रहा है। बस दुल्हन के चेहरे पर कोई खुशी नहीं दिख रही, बल्कि उसके जीवन के सबसे बड़े मौके पर भी उसकी आंखों से आंसुओं की धार बह रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन दूल्हे का चेहरा देख फूट-फूटकर रो रही है। दुल्हन को अपने पिता द्वारा खोजा गया दूल्हा बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वह अपना मुंह छुपाते हुए सिसकियां लेते रो रही है। जबकि स्टेज पर मौजूद लोग उसे मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े सात लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और 3700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट किया है और लड़की के बिना मर्जी की शादी को गलत ठहराया है। कई लोगों ने तो लड़की की बिना मर्जी के शादी पर कानून बनाने की मांग की है। जबकि कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर अभिभावकों को दोषी ठहराया है। कई लोगों ने यह भी लिखा कि बिना मर्जी की शादी हो रही है और कल को लड़की को कोई और लड़का पसंद आ जाए और वह उसके साथ अपना घर बसा ले तो फिर लोग लड़की को ही गलत ठहराएंगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
