वायरल न्यूज़

दिवाली की रात आसमान से जगमगाता दिखा भारत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दिवाली की रात आसमान से भारत बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। मानो जैसे आसमान में तारे टिमटिमा रहे हों। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

Image

दीवाली की रात आसमान से जगमगाता दिखा भारत (फोटो: X/@Wellutwt)

हर साल की तरह इस साल भी देश में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हालांकि दिवाली खत्म हो चुका है। पर सोशल मीडिया पर इसके वीडियो आज भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। जिसमें आसमान से यह सुंदर नजारा देखा गया।

इंटरनेट पर वायरल इस 27 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हवाई जहाज आसमान में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हवाई जहाज की विंडो सीट पर बैठे किसी शख्स ने अंदर से इस वीडियो को अपने मोबाइल फोन में कैद किया है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे आसमान में तारे टिमटिमा रहे हों।

दिवाली की रात आसमान से कैसा दिखा भारत, यहां पर देखें

इस वीडियो में हम देखते हैं कि कहीं पर पटाखे फूट रहे हैं तो कहीं पर बड़ी-बड़ी इमारतें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रही हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को @Wellutwt नामक के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'दिवाली की रात, आसमान से भारत कुछ ऐसा दिखता है।' लिखा हुआ है। यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

सोशल मीडियो यूजर्स ने भी दिया रिएक्शन

जिसमें पहले ने लिखा: "क्या यह आपके ड्रोन ने कैद किया था या आप किसी अंतरिक्ष यान पर थे?", दूसरे यूजर ने लिखा: "अरे साहब...दीवाली की रात है, भारत रोशन है। यहां अंधेरा सिर्फ रात के लिए होता है। जिंदगी के लिए नहीं।" तीसरे यूजर ने लिखा: "ठीक वैसा ही जैसा हजारों साल पहले भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दिखता था।" इस वीडियो को अब तक 3 लाख 19 हजार बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article