अस्पताल में बेड पर पड़ा रहा पति, सामने खड़ी होकर रील बनाती रही पत्नी, Video देख भड़के लोग

रील बनाने और वायरल होने की सनक कुछ लोगों पर ऐसे चढ़ी हुई है कि उन्हें रील के आगे कुछ नहीं दिखता। ऐसी ही सनक की शिकार एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आज सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों को रील बनाने का ऐसा खुमार चढ़ा है कि उन्हें हर समय रील बनाने की ही सूझती है। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, उनकी रीलबाजी नहीं थमनी चाहिए। मगर कुछ परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं, जिसे दुनिया को दिखाने की जगह अपनों के साथ खड़े रहना होता है लेकिन आजकल लोग ऐसी परिस्थितियों में भी कैमरा एंगल सेट करते, रील बनाते, उस रील के लिए शानदार कैप्शन खोजते और उस पर गाना चिपकाने के लिए मेहनत करते दिख जाते हैं। आज के समय में लोगों का दुख-दर्द भी एक कंटेंट की तह हो गया है। जिस पर रील बनाकर व्यूज और लाइक्स बटोरने का काम होता है। कई लोग दुखद से दुखद परिस्थितियों में भी रील बनाकर वायरल होने की फिराक में रहते हैं।

Video Of Husband lay on the hospital bed while his wife stood right in front making a Reel

सांकेतिक तस्वीर (Image Credit- iStock)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बेड पर पड़े बीमार पति के सामने महिला बनाती रही रील

ऐसी ही एक रीलबाज महिला का वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला का पति अस्पताल में बीमारी की हालत में बेड पर पड़ा हुआ है। उसके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और वह बहुत ही दयनीय स्थिति में पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में भी महिला को रील बनाने की सूझ रही है और महिला अपने मोबाइल के कैमरे में देखते हुए बॉलीवुड गाने पर रील बना रही है। इस दौरान महिला रील के लिए गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही है।

End of Feed