पाकिस्तान में 'MRI/CT SCAN' कैसे होता है, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 10:32 AM IST

Funny Video: पाकिस्तान में सीटी स्कैन दिखाने वाला ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसमें ऐसा कुछ नजर आने वाला है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां प्रैंक या हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो भी खूब शेयर किए जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का बताया गया है। इसमें एक शख्स का सीटी स्कैन करता हुआ नजर आता है। मगर सीटी स्कैन के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल करता है वो खूब हंसाता है।

पाकिस्तान में सीटी स्कैन का तरीका

वायरल वीडियो में देखेंगे कि मरीज को प्लास्टिक स्ट्रेचर पर लिटाया जाता है। इसमें पीछे की तरफ पानी की खाली टंकी भी नजर आती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर ही हंसी छूट जाती है। इसमें देखेंगे मरीज का शरीर उसी पानी की टंकी के अंदर डाला जाता है। मालूम हो कि हंसी मजाक के इसी वीडियो को सीटी स्कैन का नाम दिया गया है।

End of Feed