वायरल न्यूज़

Video: भीषण ठंड से बाल और शरीर में जम चुकी थी बर्फ, -55 डिग्री तापमान में योग करता दिखा साधु

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साधु भीषण बर्फबारी में ध्यानमग्न हैं। यह नजारा योग की शक्ति, मन के नियंत्रण और मानव क्षमता की अद्भुत सीमा को दिखाता है। खबर को पढ़ने के साथ देखें पूरी वीडियो।

Image

-55 डिग्री तापमान में योग करता दिखा साधु (फोटो: Instagram/timesnow)

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कौलान्तक पीठ के प्रमुख महायोगी सत्येंद्र नाथ (ईशपुत्र) को दिखाया गया है। प्राचीन सिद्ध हिमालयी योग परंपरा के एक साधक ने कौलान्तक पीठ आश्रम में दो दशकों से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया है। यह वीडियो उस समय का है जब महायोगी सत्येंद्र नाथ सिराज घाटी की एक महीने की यात्रा पर थे। यहां पर उन्होंने विपरीत मौसम में गहन ध्यान और योग किया था।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सत्येंद्र नाथ ने शरीर पर मामूली सा वस्त्र धारण किए हुए हैं। उनका शरीर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, मानो वे खुद एक बर्फ का ढेर बन गए हों। कैमरा जब धीरे-धीरे उनके चेहरे की तरफ जाता है, तो दिखता है कि महायोगी की आंखें बंद, चेहरा शांत है। वह एक ध्यानमग्न में लीन हैं। इस वारल वीडियो में किसी भी प्रकार का संगीत नहीं है। सिर्फ जोर से हवाएं चल रही हैं। जिस समय यह महायोगी योग कर रहे थे, उस समय यहां का तापमान -55 डिग्री सेल्सियस था। देखें वीडियो:

साल 2024 का है वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो कि हिमाचल प्रदेश की सिराज घाटी के बर्फीले जंगल का यह नजारा है। बता दें यह वीडियो फरवरी 2024 का है, लेकिन इस समय यह एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकंड का यह क्लिप टाइम्स नाउ ने शेयर की है। यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में हम अपनी आंतरिक शक्ति को कितना भूल जाते हैं। यह वायरल हो रहा वीडियो ना केवल योग की शक्ति को दिखाता है, बल्कि मानव संभावनाओं की भी याद दिलाता है।

इस महायोगी की साधना हमें प्रेरित करती है कि ठंड, गर्मी या कोई बाधा शरीर को परास्त नहीं कर सकती अगर हमारा मन पर कंट्रोल हो। हालांकि कुछ इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को एआई भी बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो शांति, नियम, अनुशासन और प्रकृति के साथ एकता का संदेश देता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मैं सोच रहा हूं कि यह फोटो किसने ली?", दूसरे ने लिखा: "हर-हर महादेव", तीसरे ने लिखा: " बिना कपड़ों के और -55⁰C तापमान पर वह निश्चित रूप से शीतदंश से मर जाएगा, उसका खून जम जाएगा और दिल धड़कना बंद हो जाएगा, तो यह शायद AI है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article