Viral Video: घर के अंदर घुस आया मगरमच्छ, कुत्तों ने घेरकर मचाया हंगामा

एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में स्थित एक घर में घुस आया। जहां कुत्तों ने उसे घेर लिया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों गोवा से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंचने के बाद एक घर के अंदर घुसते दिखाई दे रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि घर के कुत्तों ने मगरमच्छ को घेर लिया और उसके आसपास भौंकते हुए नजर आए।

ghar mein ghusa magarmach crocodile viral video

घर में घुसा मगरमच्छ (X/@zingabad)

अचानक घर में घुस आया मगरमच्छ

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @zingabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह मामला गोवा के खांडेपार इलाके का है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ घर में आराम से घूम रहा है। वहीं, वहां मौजूद दो कुत्ते उसे देखकर लगातार भौंक रहे हैं और उसके आसपास घूम रहे हैं। इस नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कुत्तों ने घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली हो।

End of Feed
Latest News