वायरल न्यूज़

Viral Video: आराम से फोन देख रही थी बच्ची, अचानक हो गया ब्लास्ट, फिर जो हुआ उसे देख धरती हिल जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची आराम से फोन चला रही थी। लेकिन, अचानक फोन ब्लास्ट कर गया और बच्ची उछल कर नीचे गिर पड़ी। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

हाहाकारी नजारा (तस्वीर साभार- @star_ofnews)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो धमाल मचाते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी घबरा जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी दुनिया जरूर हिल जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची आराम से फोन देख रही थी और फिर अचानक ऐसा खेल हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

आज कल मोबाइल फोन को लेकर बड़ी-बड़ी घटनाएं घटती रहती हैं, जिनके बारे में आप सब जानते ही होंगे। हालांकि, कुछ घटनाएं ऐसी भी घटती हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में आप सबको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्ची आराम से सोफे पर बैठकर मोबाइल फोन चला रही है। सबकुछ सामान्य नजर आता है। लेकिन, अचानक फोन ब्लास्ट कर जाता है और लड़की उछलकर सोफे से नीचे गिर जाती है। नजारा इतना खतरनाक होता है कि उसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाए। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर सन्न रह गया होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए जरूर हैरान रह गया। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'star_ofnews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ये तो जानलेवा भी हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article