Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के जुगाड़ वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की देसी जुगाड़ से कुछ ऐसा बनाती दिख रही है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपने देखा होगा कि लड़कियां ज्वेलरी की दुकानों पर जाकर महंगी-मंहगी चीजें खरीदना पसंद करती हैं।
सेफ्टी पिन से तैयार किया झुमका (इंस्टाग्राम)
सेफ्टी पिन से बना खूबसूरत झुमका
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल एक लड़की ने अपनी अनोखी रचनात्मकता से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, इस लड़की ने घर में पड़ी एक सेफ्टी पिन से खूबसूरत झुमके तैयार करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने पुराने और बेकार पड़े सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर बहुत ही खूबसूरत झुमके बना डाले। ये झुमके इतने अधिक खूबसूरत लग रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। देखें वीडियो-
आप देखेंगे कि लड़की एक सेफ्टी पिन उठाती है और उसमें मोती जैसे छोटे-छोटे सजावटी मटेरियल डालने लगती है। आप देख पाएंगे कि सुनहरे और चमकीले रंगों के मोती उस सेफ्टी पिन को खूबसूरत झुमके में बदल देते हैं। आपको लगेगा कि यह जुमका किसी मार्केट से खरीदा गया है। इसके बाद लड़की छोटा सा ईयरिंग हुक बीच में जोड़ती है और झुमका पहनकर दिखाती है। वीडियो को @sagar_saini_9225 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
