वायरल न्यूज़

VIDEO: बीच सड़क ठुमके लगा रही थी लड़की, बाइक वाले को भी गिरा कर नाचती ही रही...'सनक' देख दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की की हरकत देखकर आप दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि कुछ लोग लड़की पर गुस्सा कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ रहे हैं।

Image

लड़की का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • रील्स बनाने के लिए बीच ठुमके लगा रही थी लड़की
  • लड़की का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए कई लोग तो काफी अजीबोगरीब हरकतें तक करने लगते हैं। क्योंकि, किसी भी हाल में वो फेमस होना चाहते हैं और अपना नाम कमाना चाहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। कुछ लोग तो रातोंरात स्टार भी बन गए। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर हैरानी भी होगी और ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, डांस (Dance Video) करने के चक्कर में एक लड़की ने काफी अजीबोगरीब खेल कर दिया।

युवाओं पर रील्स बनाने का 'बुखार' कैसा चढ़ा है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग तो रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक लड़की रील्स बना रही है। लड़की मस्त होकर डांस कर रही है। अचानक पीछे से दो बाइक वाले आते हैं। इसके बावजूद लड़की डांस करती रहती है। परिणाम ये होता है कि लड़की के चक्कर में एक बाइक वाला गिर भी जाता है। फिर लड़की डांस करती ही रहती है। तो पहले आप इस लड़की की 'सनक' देखिए...

लड़की ने तो धमाल मचा दिया...

वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'laughtercolours' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दीदी मर कर भी नाचेगी। एक ने लिखा- कोई तो इसे रोक लो। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article