वायरल न्यूज़

सांप को कभी पेड़ पर चढ़ते हुए देखा है, नजारा देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें वायरल VIDEO

Snake Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मस्त अंदाज में पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए हैरान रह गया। कई लोगों को तो उस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

snake video

पेड़ पर चढ़ गया सांप (तस्वीर साभार- @sunshinecoastsnakecatchers)

Snake Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिलते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले (Trending Video) सीधे दिल को छू लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ नजारे (Funny Video) तो दिन बनाने वाले होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। क्योंकि, इस तरह का नजार विरलय ही देखने को मिलता है। इस वीडियो में एक सांप अनोखे अंदाज में पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है।

इस दुनिया में ऐसी-ऐसी चीजें है, जिनके बारे में कई बार हम आप सोच भी नहीं सकते। जब कुछ मामले सामने आते हैं, तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। कई बार तो उस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जिनकी कल्पना तक लोगों ने नहीं की होगी। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप मजे से पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। दरअसल, ज्यादातर सांपों को लोगों ने जमीन पर रेंगते हुए देखा है। कुछ सांपों को पानी में देखा होगा। लेकिन, एक सांप बड़े मजे से पेड़ के ऊपर चढ़ रहा है। यकीन ना हो रहा हो तो खुद इस वीडियो को देख लें...

पेड़ पर चढ़ा सांप

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें जरूर खुली की खुली रह गई होगी। आप भी सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? इंस्टाग्राम पर इस अनोखे वीडियो को 'sunshinecoastsnakecatchers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? किसी का कहना है कि खाने की तलाश में सांप पेड़ पर चढ़ गया। किसी का कहना है कि यह तो काफी अद्भुत नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article