कई लोगों को अपनी पत्नियों का डर ऐसे सताता है कि उससे बचने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हाल में ऐसे ही खौफ खाए एक पति का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी की डांट से बचने के लिए बंद हो रही दुकान के शटर के नीचे से एंट्री मार दी। पति की इस हरकत को देख दुकान के अंदर मौजूद स्टाफ भी हैरान रह गईं।
पति ने शटर के नीचे से मारी एंट्री (Instagram/@ghantaa)
शख्स को डरा रहा था पत्नी का खौफ
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके टाइटल में इस वीडियो के बारे में कुछ जानकारी दी गई है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह मामला वियतनाम के एक मेडिकल स्टोर का है। जहां एक शख्स दिन में अपनी पत्नी द्वारा मंगाया गया सामान लेना भूल गया ऐसे में वह उसकी डांट से बचने के लिए रात में बंद हो रही एक फार्मेसी के शटर के नीचे से एंट्री कर गया।
ये भी पढ़ें:
स्टोर बंद होने से पहले पहुंचा शख्स
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक मेडिकल स्टोर बंद होने ही वाला होता है। स्टोर की स्टाफ शॉप का शटर डाउन कर रही थी, धीरे-धीरे शटर डाउन हो रहा था। तभी अचानक से एक शख्स तेजी से दौड़ता हुआ आता है और आखिरी पल में वह शटर के नीचे से फिसलते हुए दुकान में घुस जाता है। उसके इस फिल्मी स्टाइल वाली एंट्री से दुकान में मौजूद स्टाफ डर के मारे चौंक जाती हैं। इसके बाद वह काउंटर पर बैठी स्टाफ से सामान लेता है और पैसे देकर वहां से फुर्ती में निकल जाता है।
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में पति का यह कारनामा देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, “भाई ने शादीशुदा जिंदगी का असली प्रेशर दिखा दिया।” वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में मजाक में लिखा कि, “एक शादीशुदा मर्द अपनी पत्नी से सबसे ज्यादा डरता है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
