वायरल न्यूज़

चीनी शख्स ने ऊंट को खिला दिया नींबू, फिर दिखा सोच-सोचकर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 20, 2024, 07:33 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो चीन के एक शख्स से जुड़ा मालूम होता है। इसमें शख्स ने ऊंट को नींबू खिला दिया, मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

नींबू खाते हुए वायरल हुआ ऊंट का वीडियो। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऊंट को खिला दिया नींबू
  • फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी
  • करीब दो करोड़ बार देखा गया वीडियो

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक चीनी शख्स से जुड़ा है, जो ऊंट को नींबू खिला रहा है। उधर ऊंट भी नींबू को कोई मीठा फल समझकर खाने लगा। मगर कुछ सेकंड बाद फ्रेम में जो कुछ नजर आया देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो इतना मजेदार भी है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ऊंट को खिला दिया नींबू

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि ऊंट भूख की वजह से यहां-वहां भटक रहा है। इधर तभी एक शख्स की उसपर नजर पड़ी है। शख्स ने तुरंत नींबू निकाला और इसे लकड़ी में फंसा दिया। अब ऊंट को खुद की तरफ आने का इशारा करता है। इधर भूखा ऊंट भी तुरंत दौड़ा चला आया। शख्स ने ऊंट को नींबू दिया और उसने तुरंत मुंह में दबा लिया। अब ऊंट नींबू धीरे-धीरे इसे चबाना शुरू करता है। ऊंट बड़े प्यार से इसे खाता हुआ नजर आता है। मगर जैसे ही इसका रस बाहर आया ऊंट भी उछल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर आप सोच-सोचकर हंसेंगे।

देखिए वीडियो

ऊंट को नींबू खिलाते हुए चीन के शख्स का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। जहां ये वीडियो करीब दो करोड़ व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article