वायरल न्यूज़

कछुए को छेड़ने की गलती कर गया डॉगी, मिली ऐसी सजा फिर रोने लगा बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 21, 2024, 09:44 AM IST

Animal Fight Video: सोशल मीडिया में कछुए और डॉगी की लड़ाई से जुड़ा एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Image

कछुए से पंगा लेना डॉगी को भारी पड़ गया। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कछुए से भिड़ने की गलती कर गया डॉगी
  • मिली ऐसी सजा जिंदगी में नहीं भूलेगा
  • आते ही सोशल मीडिया में छाया वीडियो

Animal Fight Video: सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक डॉगी से जुड़ा है जो बेवजह कछुए से पंगा लेने की गलती कर गया। मगर बेचारे के साथ फिर जो कुछ हुआ जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा। कछुए ने डॉगी को ऐसा फंसाया कि उसके होश उड़ गए। वो खुद को छुड़ाने के लिए बिलबिलाता है।

कछुए से भिड़ने की गलती कर गया डॉगी

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि कछुआ आराम से गुजर रहा था। तभी डॉगी की उसपर नजर पड़ती है। डॉगी ने सोचा कि छोटा जीव है और आसानी से उसे दबोच लेगा। मगर उसकी यही सोच सबसे बड़ी गलती साबित हुई। डॉगी जैसे ही दबोचने पहुंचा, कछुए ने उसकी टांग मुंह में दबा ली। अब ऐसा होते ही डॉगी बुरी तरह चिल्लाता है। वो खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। वो पलटवार की कोशिश करता है मगर कछुआ तुरंत अपना मुंह पीछे खींच लेता है। ऐसा काफी देर तक चलता है और डॉगी बेचारा रोने तक लगता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए

कछुए को दबोचने के लिए चक्कर में खुद बुरे फंसे डॉगी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Earth Reels नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article