वायरल न्यूज़

पहले साल I दूसरे साल LOVE, फिर तीसरे साल में जाकर YOU कह पाया बंदा; वजह भी है मजेदार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 8, 2024, 08:20 AM IST

Trending News Today: वायरल हो रहे मजेदार व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट में देखेंगे कि शख्स कुछ इस अंदाज में अपने प्यार का इजहार करता है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन साल में बोला I LOVE YOU
  • वजह जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • सोशल मीडिया में आते ही छाया पोस्ट

Trending News Today: सोशल मीडिया में एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ लिखा है कि पढ़कर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। ये व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और नेटिजन्स भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आखिर इस स्क्रीनशॉट में ऐसा क्या है जो आते ही ये वायरल हो गया। इसकी वजह जान गए तो आज पूरा दिन आप खूब हंसेंगे। दरअसल व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ पढ़कर मालूम होता है कि महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। शायद दोनों में दोस्ती है और शख्स इसे प्यार समझ बैठा। अपनी इसी सोच के आधार पर शख्स महिला को दिल दे बैठा। उसने अपने प्यार का इजहार करने का मन बना लिया।

ऐसा प्यार का इजहार नहीं देखा होगा

मजेदार है कि इसके लिए उसने व्हाट्सएप को एक माध्यम के रूप में चुना। उसने व्हाट्सएप पर प्यार का इजहार किया और I LOVE YOU लिखकर मैसेज भेज दिया। मानो पढ़ते ही महिला खुश हो जाएगी और तुरंत हां कर देगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ और महिला जवाब में कहती है कि उसे थोड़ा स्पेस (समय) चाहिए। वो जवाब में मैसेज I Need Space टाइप करती है। मजेदार है कि शख्स ने इसे कुछ और ही समझ लिया। अब वो I LOVE YOU को स्पेस के साथ भेजता है। जवाब आता है कि उसे और ज्यादा स्पेस चाहिए।

देखिए मजेदार स्क्रीनशॉट

तीन साल में बोल पाया

मजेदार है कि दोनों के बीच ये चैट साल 2018 में हुई और इसके बाद शख्स ने कोई मैसेज नहीं किया। मगर इसके बाद शख्स ने जो कारनामा करके दिखाया, जानकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। शख्स ने जनवरी 2019 में महिला को मैसेज किया और सिर्फ I लिखा। इसके एक साल बाद उसने फिर एक मैसेज भेजा और उसमें सिर्फ LOVE लिखा। अब हंसी नहीं रोक पाएंगे कि शख्स ने तीसरे साल यानी 2021 में YOU लिखकर मैसेज किया। अब तीन साल में प्रपोज करने वाला शख्स का मैसेज सोशल मीडिया में छा गया है। नेटिजन्स इसके साथ अब अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। ये स्क्रीनशॉट एक्स पर humans without context नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article