Viral Video: 130 की स्पीड, सामने पटरियों पर 'गजराज'... फॉरेस्ट गार्ड के एक इशारे से थमी राजधानी एक्सप्रेस

Viral Video: असम के होजााई में वन विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी ने आज एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया। हाई-स्पीड डाउन राजधानी एक्सप्रेस जब पटरियों पर दौड़ रही थी तभी हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार करने लगा। फॉरेस्ट गार्ड ने पलक झपकते ही लोको पायलट को सिग्नल दिया और रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया।

Viral Video: इंसानी सतर्कता और प्रकृति के प्रति संवेदना की एक बेहद खूबसूरत मिसाल असम (Assam) के होजाई जिले से सामने आई है। जहां एक तरफ रेलवे ट्रैक पर अक्सर वन्यजीव हादसों की खबरें दिल दहला देती हैं, वहीं नगांव साउथ डिवीजन के लंका रेंज में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार सुबह हमेशा की तरह असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के गार्ड्स रेलवे ट्रैक और हाथी कॉरिडोर की निगरानी कर रहे थे। तभी किलोमीटर नंबर 167/8 के पास हाथियों का एक विशाल झुंड हरे-भरे जंगलों से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। इसी दौरान उसी पटरी पर तेज रफ्तार डाउन राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी।

End of Feed