विदेशी कपल पर चढ़ा देसी रंग, ताज के शहर में हिन्दू रीति-रिवाज से रचाई शादी, वीडियो वायरल

Viral Video: मोहब्बत की निशानी 'ताजमहल' के शहर आगरा में प्यार की एक ऐसी अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। इटली के लिगुरिया क्षेत्र से भारत घूमने आए कपल ने सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह रचाया।

Viral Video: आगरा का ताजमहल दुनिया भर में सच्चे प्यार की मिसाल माना जाता है। हर साल लाखों विदेशी पर्यटक इस खूबसूरत इमारत को देखने भारत आते हैं, लेकिन इस बार इटली के एक जोड़े ने आगरा में कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। इटली के लिगुरिया इलाके के रहने वाले मैटियो और कैटरीना पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी समय से प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से शादी टल जाती थी। आखिरकार, जब वे भारत भ्रमण पर आए तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके अटूट रिश्ते की शुरुआत के लिए भारत से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती।

viral video

विदेशी कपल ने भारत में रचाई शादी (तस्वीर साभार- @hinduism)

End of Feed