वायरल न्यूज़

EYE TEST: चाबियों के झुंड में छिपी है चमकीली घंटी, ढूंढ लिया तो मान लेंगे सिकंदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 22, 2024, 09:55 AM IST

EYE TEST PHOTO: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर को हल करना अबकी बार बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

चाबियों के झुंड में छिपी है घंटी। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • चाबियों के बीच छिपी है एक घंटी
  • अबकी खोजना नहीं होगा आसान

EYE TEST PHOTO: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को चकमा देने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म शेयर की जाती हैं। नेटिजन्स को इन तस्वीरों को हल करने का चैलेंज दिया जाता है। इनमें कुछ ही लोग कामयाब होते हैं, जबकि बड़ी तादाद में लोग तस्वीरों में छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग के साथ आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

चाबियों के बीच छिपी है घंटी

तस्वीर में देखने में बहुत सामान्य नजर आती है। इसमें देखेंगे कि हर जगह सिर्फ चाबी ही चाबी नजर आती है। तस्वीर में दर्जनों की तादाद में चाबियां हैं। मगर पूछा जाए कि इन्हीं चाबियों में कुछ और छिपा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। दरअसल चाबियों के इस झुंड में एक जगह पर घंटी भी है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस घंटी को खोज निकाले। अगर आप खुद को धुरधंर समझते हैं तो बीस सेकंड के भीतर उस घंटी को खोज निकालिए। अगर नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। यहां देखिए कि आखिर तस्वीर में घंटी किस जगह पर है।

देखिए आखिर कहां है घंटी

Brain Test Photo

Brain Test Photo

देख लिया ना चाबियों में घंटी ऐसी जगह पर छिपी थी, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। अगर आपने दिए गए समय में उस घंटी को खोज लिया है तो आपको आज का सिकंदर माना जाएगा। नजरों का तगड़ा टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article