Emotional Video: स्कूल के दोस्तों ने पहली बार मनाया बच्चे का जन्मदिन, सरप्राइज पाकर भावुक हो गया मासूम

हमारे जीवन को संवारने का काम हमारे शिक्षक ही करते हैं। कई बार ये शिक्षक सिर्फ पढ़ाने का ही काम नहीं करते, बल्कि कई बार वे बच्चों के जीवन में खुशियां और आत्मविश्वास भी भर देते हैं।

Emotional Video: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां शेयर की जाती हैं, जिसे देखने और सुनने के बाद लोग भावुक हो जाते हैं। हाल में ऐसी एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह कहानी है एक ऐसे बच्चे की जिसने अपने जीवन में कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। जब उसका पहला जन्मदिन उसके स्कूल में उसके साथियों और शिक्षकों ने मनाया तो वह भावुक हो गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए।

Emotional Video Of A Kid Who Celebrates his first birthday

जीवन में पहली बार मनाया गया इस बच्चे का जन्मदिन, जिसे देखने के बाद बच्चा बहुत भावुक हो गया। (Instagram/@mindgrade_)

स्कूल के साथियों और टीचर ने दिया सरप्राइज

इस दिल छू लेने वाले वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @mindgrade_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बच्चे की स्टोरी शेयर की गई है। जिसमें बताया गया है कि यह मामला कोलंबिया के एबेहिको शहर का है। यहां एक टीचर ने अपने 8 साल के एक छात्र को ऐसा सरप्राइज दिया कि वह उसे जिंदगी भर नहीं भूलेगा।

End of Feed