Dulhan Viral Video: भारत में शादियों के दौरान मस्ती-मजाक चलता रहता है। भारतीय शादियों में काफी सारे रीति रिवाज अपनाए जाते हैं।इस दौरान कुछ पल पहुत ही ज्यादा मजेदार होते हैं। भारतीय शादियों में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त भी खूब एंजॉय करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो दुल्हन और उसके दोस्तों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दिन दुल्हन तैयार हो रही होती है।
दुल्हन का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच दुल्हन के मेल दोस्त उससे मिलने पहुंच जाते हैं। दुल्हन को जैसे ही पता चलता है कि उसके दोस्त मिलने आए हैं। वह दौड़ते हुए दरवाजे पर पहुंच जाती है। इसके बाद वह फटाक से दरवाजा खोलती है। जैसे ही दुल्हन दरवाजा खोलती है, उसके दोस्त दुल्हन को सजा देखकर ऐसा रिएक्ट करते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी फूट पड़ेगी। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप लाल जोड़े में सजी दुल्हन को देख सकते हैं। वह अपने रूम में तैयार होकर जब बारात का इंतजार कर रही होती है, तो उसके दोस्त उससे मिलने पहुंच जाते हैं। जैसे ही दुल्हन कमरे का दरवाजा खोलती है, सामने खड़े उसके दोस्त जमीन पर गिर पड़ते हैं। दरअसल, दुल्हन के दोस्त उसकी खूबसूरती देखकर ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं। दुल्हन के दोस्तों का ड्रैमेटिक रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को WedAbout.com नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
