Viral Video: 'डर के आगे जीत है' वाली कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन कुछ लोग इसे अपनी जिंदगी में इस कदर उतार लेते हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाए। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस क्लिप में एक बोलेरो पिकअप का ड्राइवर ऐसी खतरनाक जगह से अपनी गाड़ी निकालता दिख रहा है, जहां एक मामूली सी गलती भी सीधे मौत के मुंह में ढकेल सकती थी।
इसे कहते हैं हेवी ड्राइवर (तस्वीर साभार- @shyamyadavsp95)
ये भी पढ़ें - Viral Video: आसमान छोड़ सड़क पर फर्राटे मारते नजर आया हवाई जहाज! नजारा देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें
दरअसल, वीडियो में पहाड़ी रास्ते का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त और टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई और बहता हुआ पानी नजर आ रहा है। पुल या सड़क पूरी तरह गायब है, लेकिन रास्ते को पार करने के लिए वहां सिर्फ दो पतली लोहे की गोल पाइपें बिछाई गई हैं। आमतौर पर ऐसी स्थिति में कोई भी इंसान गाड़ी तो दूर, पैदल चलने में भी सौ बार सोचेगा। लेकिन इस 'हैवी ड्राइवर' ने हिम्मत दिखाई और अपनी सफेद रंग की बोलेरो पिकअप को सीधे उन दो पाइपों पर चढ़ा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी के चारों पहिए ठीक उन्हीं दो गोल पाइपों पर संतुलित तरीके से टिके हुए हैं। गाड़ी अगर जरा सी भी दाएं या बाएं फिसलती, तो सीधे खाई में जा गिरती। आसपास मौजूद लोग और मजदूर अपनी सांसें थामे ड्राइवर को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। ड्राइवर भी बेहद धैर्य, सधे हुए हाथों और सटीकता के साथ गाड़ी को इंच-दर-इंच आगे बढ़ाता है और आखिरकार सुरक्षित रूप से उस जानलेवा खाई को पार कर लेता है। देखें वीडियो...
दिल थामकर देखें नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें भी अटक गई होगी। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हेवी ड्राइवर निकला। अब यह हाहाकारी वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को shyamyadavsp95 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ड्राइवर की हिम्मत और उसके गजब के व्हीकल बैलेंसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह असली 'खतरों के खिलाड़ी' और 'अल्टीमेट हैवी ड्राइवर' है। वहीं, कुछ यूजर्स इसे सरासर लापरवाही और जान से खिलवाड़ बताया। उनका तर्क है कि भले ही ड्राइवर सफल रहा, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
