Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो किसी लड़की ने शूट किया है, जो दावा करती नजर आ रही है कि वह किसी हॉस्टल में रहती है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की जुगाड़ से कपड़े प्रेस करने वाले आयरन को फ्राई पैन की तरह इस्तेमाल कर रही है।
लड़की ने लगाया जबरदस्त देसी जुगाड़
वीडियो में आपको नजर आएगा कि लड़की सबसे पहले कपड़ा प्रेस करने वाले आयरन एक डिब्बे में फिक्स करती है। इसके बाद आयरन के ऊपर वह फॉयल पेपर बिछाती है। इसके बाद आयरन को चालू कर देती है। आप देख पाएंगे कि फॉयल पेपर को वह फ्राई पैन की तरह इस्तेमाल करने के लिए उस पर तेल डालती है। जुगाड़ू फ्राई पैन में तेल डालने के बाद उसके ऊपर वह पनीर के टुकड़े डालती है। इसके ऊपर कुछ मसाले और नमक डालने के बाद वह पनीर को ग्रिल करती है। देखें वीडियो-
इसके बाद लड़की ग्रिल्ड पनीर को किसी बर्तन में निकालकर जुगाड़ से बनाए फ्राई पैन में दोबारा तेल डालती है। इस तेल में वह कुछ सब्जियों को काटकर डालती है। इसके बाद उन सब्जियों को भी ग्रिल करके खाने के लिए तैयार कर लेती है। आप देख पाएंगे कि लड़की इन सारी चीजों को आराम से बैठकर खाती है। इस जबरदस्त देसी जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग लड़की के जुगाड़ की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को itsparultime नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
