वायरल न्यूज़

Dance Video: महिला पुलिसकर्मियों पर चढ़ी होली की खुमारी, 'साठ बरस में इश्क लड़ाए..' गाने पर जमकर लगाए ठुमके

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 9, 2023, 02:35 PM IST

Women Police Dance Video: महिला पुलिसकर्मियों पर होली की खुमारी ऐसी चढ़ी कि वह होली के गाने पर जमकर ठुमके लगाने लगीं। डीजे पर जैसे ही 'होली खेलें रघुबीरा अवध मेंं' गाना बजता शुरू होता है, कई महिला पुलिसकर्मी नाचना शुरू कर देती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली का वीडियो हुआ वायरल
  • महिला पुलिसकर्मियों ने किया डांस
  • वीडियो देखकर दिल हार बैठे लोग

Women Police Dance Video: होली खत्म हो गई है। अब सोशल मीडिया पर होली के कई जबरदस्त और मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कुछ महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मियों पर होली की खुमारी चढ़ी हुई है और वह होली के गाने पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मियों ने इतना जबरदस्त डांस किया है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं।

पुलिसकर्मियों ने किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी थाने या चौकी के पास कई सारे पुलिसकर्मी इकट्ठा हैं। इसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी दोनों हैं। सबके कपड़ों पर रंग लगा हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच डीजे पर 'होली खेलें रघुबीरा अवध मेंं' गाना बजने लगता है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है, कई महिला पुलिसकर्मी नाचना शुरू कर देती हैं। उनके साथ एक पुरुष पुलिसकर्मी भी डांस करता नजर आता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article