क्लास 3 के बच्चे की कॉपी में लिखी मिली मोहब्बत वाली शायरियां, VIDEO देख यूजर्स बोले- 'छोटा जॉन एलिया'

बच्चे की नोटबुक में लिखी इश्क और मोहब्बत वाली मजेदार शायरियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बच्चों से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। अब एक छोटे बच्चे की नोटबुक के कुछ पन्नों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस कॉपी में बच्चे ने इश्क और मोहब्बत को लेकर ऐसी मजेदार शायरियां लिखी हैं कि वीडियो देखने वाले लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। बच्चे की शायरियों को पढ़कर वहां मौजूद लड़कियों की हंसी भी नहीं रुकती।

bacche ki shayari notebook viral video

बच्चे की नोटबुक हुई वायरल (Instagram/@sakshi152203)

बच्चे की शायरियां पढ़कर हंसी छूट जाएगी आपकी

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @sakshi152203 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बच्चे की नोटबुक दिखाई जा रही है। कॉपी के पन्नों पर बच्चे की हैंडराइटिंग में कई शायरियां लिखी हुई हैं। पहली ही लाइन पढ़ते ही लोगों का ध्यान इस पर चला जाता है। कॉपी में लिखा है, 'हर लड़का इश्क में बर्बाद नहीं होता... कुछ लड़के तो शुरू से ही बर्बाद होते हैं।' इस लाइन को पढ़कर वीडियो में मौजूद लड़कियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्चे की सोच और उसकी शायरी देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed