वायरल न्यूज़

अब तो हद हो गई...युवक ने बना दिए सिगरेट वाले पकौड़े,लोग बोले- इसे खाना है या फूंकना है, देखें VIRAL VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सिगरेट का पकौड़ा बनाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सिगरेट पकौड़ा (तस्वीर साभार- @aslamhossain2033)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आप सबने कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो रियल होते हैं, तो कुछ स्क्रिप्टेड भी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी बनाए जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। क्योंकि, एक शख्स ने सिगरेट का ही पकौड़ा बना दिया है। सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी या फिर उसपर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, जब वीडियो देखेंगे तो आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए सारी हदें पार कर देते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पैकेट से सिगरेट निकालता है और बेसन के बैटर में सिगरेट को अच्छे से लपेटता है। इसके बाद उसे फ्राई करने के लिए तेल में डाल देता है। डीप फ्राई करने के बाद शख्स उसे तोड़कर भी दिखाता है। आखिर, किस तरह का मामला रहता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सिगरेट पकौड़ा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि आखिर कहां-कहां से ऐसा आइडिया लोग लाते हैं। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'aslamhossain2033' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे खाना है या फिर फूंकना है। कुछ का कहना है कि मार्केट में आया सिगरेट पकौड़ा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article