Viral Video: ना पुल ना सुरक्षा! लोहे के पाइप और ट्रॉली के सहारे नदी पार करने को मजबूर बच्चे, देखें खौफनाक नजारा

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं।

Viral Video: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर रही है। यहां छोटे-छोटे स्कूली बच्चे हर रोज मौत से हाथ मिलाकर पढ़ाई करने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में मासूम बच्चे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। इलाके में नदी पर कोई पक्का पुल न होने की वजह से ग्रामीणों ने मजबूरी में लोहे के पाइप बिछाए हैं और रस्सी-ट्रॉली का जुगाड़ बनाया है। बच्चे इन्हीं लोहे के पतले पाइपों पर चलकर और झूले जैसी ट्रॉली में बैठकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचते हैं।

End of Feed