भारत में जुगाड़बाज लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग जिस तरह का जुगाड़ खोज निकालते हैं, वह आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो आए दिन अक्सर वायरल होते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए और इस तरह के जुगाड़ की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
डबल डेकर कार की सवारी करती लड़कों की टोली (Instagram/@judwaa_vlog)
कभी देखा है डबल डेकर कार?
यूं तो आपने अपनी आंखों से अब तक डबल डेकर बसें ही देखी होंगी। मगर क्या आपने कभी डबल डेकर कार देखा है? शायद ही आपने कभी ऐसी कार देखी होगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कार का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़कों की एक टोली एक डबल डेकर कार पर सवार होकर सफर का आनंद ले रही है।
ये भी पढ़ें:
कार के ऊपर कार जोड़कर बना दिया डबल डेकर कार
वीडियो में दिख रही डबल डेकर कार को एक कार के ऊपर दूसरी कार को जोड़कर बनाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार की छत पर एक दूसरी कार की बॉडी को कुछ इस तरह से फिट किया गया है कि दोनों कार पर लोग आराम से बैठ सकें। ऊपर वाली कार में सवार होने के लिए दोनों कारों को लोहे की सीढ़ी से जोड़ा गया है। लड़कों की टोली उस डबल डेकर कार में सवार होकर शहर के कोने-कोने तक में घूम रही है।
वीडियो पर आई लोगों की हैरतभरी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @judwaa_vlog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वेरी चालाक ब्रो! पेट्रोल बचा लिया एक कार का।" दूसरे ने लिखा, "लड़कों ने तो टारजन द डबल कार बना दिया है।" तीसरे ने लिखा, "यह टैलेंट बस यूपी-बिहार के लोगों में ही देखा जा सकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
