Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार बीचें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अनोखा वीडियो (Viral Video ) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और पब्लिसिटी के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान की बाजी तक लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो (Trending Video) में भी आपको कुछ अलग ही तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Ajab Gajab Video) में आप देख सकते हैं घुमाने वाली मशीन पर एक लड़के को दो लड़के मिलकर बिठा देते हैं। इसके बाद दोनों लड़के उस चकरी को घुमाने लगते हैं। पहले तो धीरे-धीरे चकरी को घुमाते हैं। फिर तेज रफ्तार में चकरी को घुमाना शुरू करते हैं। फिर जो हुआ उसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...
लड़के के साथ खेल हो गया है...
वीडियो (Funny Video) देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि लड़के के साथ तो आज खेल हो गया भाई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को '05._.babu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये स्टंट जानलेवा भी हो सकता था। कुछ लोगों का कहना है कि लड़के की तो बैंड बज गई होगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
