वायरल न्यूज़

इंस्‍टाग्राम पर इश्क फिर दुबई से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, मगर गायब हो गई दुल्हन, देखिए Viral Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 9, 2024, 10:33 AM IST

Viral Video Today: जानकर यकीन नहीं होगा कि इंस्टाग्राम के जरिए लड़का-लड़की को आपस में प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। मगर जब दूल्हा बारात लेकर उसके शहर पहुंचा तब ना दुल्हन मिली और ना ही कोई मैरिज होम मिला।

Image

दुबई से इंस्टाग्राम की प्रेमिका से शादी करने पहुंचा दूल्हा। (Photo/X.com)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है। यहां लोगों को आपस में प्यार होता है और शादी भी तय हो जाती है। मगर जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचता है दुल्हन फरार भी हो जाती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही रोचक मामला इंटरनेट की सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां लड़का-लड़की को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से इश्क हुआ। प्यार भी इतना सच्चा की बात शादी तक पहुंच गई। हैरान होंगे कि सोशल मीडिया के जरिए ही दोनों की शादी भी तय हो गई और दूल्हा दुबई से बारात लेकर भी पहुंच गया।

दूल्हे से हुई ठगी

मगर दूल्हे के साथ फिर जो कुछ हुआ शायद ही किसी को यकीन होगा। यकीन नहीं करेंगे दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के शहर तो पहुंच गया, मगर घंटों की कोशिश के बाद भी उसे मैरिज हॉल नहीं मिला। खूब समय बीत जाने के बाद दूल्हे को समझ आ गया कि ऑनलाइन जिस लड़की से विवाह तय हुआ वो असल में उसे लूटकर भाग चुकी है। ठगी का शिकार होने के बाद दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पूरा मामला सामने आया है।

वायरल हो रहा वीडियो

पंजाब का है मामला

बताया गया पूरा पंजाब के जालंधर से जुड़ा है। यहां रहने वाला लड़का दुबई में नौकरी करता है। उसे इंस्टाग्राम के जरिए मोगा की लड़की से प्यार हुआ और मोबाइल के जरिए दोनों का विवाह भी तय हो गया। अब दुबई से जालंधर आया लड़का करीब 150 बारातियों के साथ मोगा बारात लेकर पहुंच गया। मगर चौंक जाएंगे कि घंटों की कोशिश के बाद दूल्हे को ना तो बताया गया मैरिज होम मिला और ना ही लड़की से कोई संपर्क हो गया। बाद में बारातियों के साथ दूल्हा बिना दुल्हन के वापस घर लौट आया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article