बाल काटने से लेकर फेशियल-मसाज तक, AI को नाई का काम सिखाते दिखा बार्बर, सैलून का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक बार्बर का AI को बाल काटने से लेकर फेशियल और मसाज तक का काम सिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं।

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और बिजनेस तक, AI लोगों के काम को आसान बनाने में मदद कर रहा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि AI को नाई का काम भी सिखाया जा सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) ने लोगों को इसी सवाल पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

barber teaches ai haircut facial massage viral video

AI को नाई का काम सिखाता बार्बर (X/@Rainmaker1973)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

AI बना बार्बर का नया शागिर्द

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बार्बर अपने माथे पर AI सपोर्टेड कैमरा बांधे नजर आ रहा है और अपने सैलून का काम कर रहा है। उसके सामने उसका ग्राहक बैठा है जिसका वह बाल काट रहा है। बार्बर के काम का पूरा तरीका कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है। जिसके जरिए AI इस काम को सीख रहा है। वीडियो में वह सिर्फ बाल काटने का तरीका ही नहीं, बल्कि फेशियल और मसाज जैसी चीजें भी समझाता दिखाई दे रहा है।

End of Feed