वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: नशेड़ी बंदर का धांसू स्वैग, टशन में फूंक रहा था सिगरेट, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 14, 2023, 09:57 AM IST

Bandar Ka Viral Video: एक बंदर मजे लेते हुए सिगरेट फूंक रहा था, जिसने भी बंदर का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

क्या स्वैग है भाई? (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • मजे से फूंक रहा था सिगरेट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल जानवर भी माहौल बनाए रहते हैं। इनमें कुछ जानवरों का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक नशेड़ी बंदर का वीडियो (Monkey Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें वो मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा है। जिसने भी बंदर का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग बंदर के वीडियो (Bandar ka Funny Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

बंदर अपने अनोखे अंदाज के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कभी बंदर लोगों को परेशान करता दिख जाता है। तो कभी चीजों को बर्बाद करते हुए दिखाई देता है। वहीं, कई बार ऐसी हरकत करते दिख जाते हैं, जिसे देखकर इंसान भी हैरत में पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको एक बंदर का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं एक पेड़ पर बंदर आराम से बैठा है। उसके हाथ में सिगरेट है। पहले बंदर इधर-उधर देखता है और फिर मजे से फूंक मारने लगता है। जिस तरह बंदर सिगरेट पीता है उसे देखकर लगता है कि जैसे वो रोज सिगरेट पीता है। तो आप भी बंदर का धांसू अंदाज देख लें...

बंदर का धांसू स्वैग

बंदर का स्वैग देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इसने तो माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'premimouni' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंदर ने तो महफिल लूट ली'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वीडियो देखकर दिन बन गया'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article