वायरल न्यूज़

Funny Video: बकरी के साथ मजे ले रहा था मासूम, फिर जो हुआ उसने पूरी महफिल ही लूट ली

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 9, 2023, 11:59 AM IST

Goat Baby Viral Video: एक बच्चा और बकरी के बीच ऐसा माहौल बना, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग बार-बार उसे देख रहे हैं।

Image

बकरी और बच्चे का क्यूट वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी और बच्चे के बीच क्यूट लड़ाई
  • नजारे ने जीता लोगों का दिल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

Bacche Ka Cute Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई मामले इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ नजारों को बार-बार देखने का मन करता है। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो (Cute Video) लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा बकरी (Goat Viral Video) के साथ मस्ती कर रहा था। लेकिन, बकरी ने जो किया उसने पूरी महफिल लूट ली और वीडियो वायरल हो गया।

कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं, तो कई बार शरारत से माहौल बना देते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और उन्हें शेयर भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी बच्चे की हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा बकरी के साथ मजे ले रहा है। उसे बार-बार छेड़ रहा है। कई बार तो बच्चा बकरी के साथ काफी अजीबोगरीब हरकत भी करता है। परिणाम ये होता है कि बकरी परेशान हो जाती है और फिर अचानक बच्चे को जोरदार टक्कर मारती है। बच्चा चारों खाने चित्त होकर गिर पड़ता है। इस पूरे नजारे ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस क्यूट वीडियो को देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। हो सकता है बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा हो। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'al_qoosimey24' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने नजारे को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article