वायरल न्यूज़

Video: हाथी ने पर्यटकों पर ही कर दिया हमला, पास आया उड़ा दिया ट्रक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 21, 2024, 07:54 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि पर्यटक ट्रक में बैठकर जंगल में जानवरों को देखने निकले है, मगर तभी हाथी से उनका सामना होगा। फिर जो हुआ शायद ही किसी ने कल्पना की होगी।

Image

हाथी ने किया पर्यटकों से भरे ट्रक पर हमला। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने उड़ा दिया ट्रक
  • नजारा देख उड़ेंगे होश
  • पर्यटक तक चीखने लगे

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो एक हाथी से जुड़ा है जो जंगल में आराम से टहल रहा है। इधर ट्रक में बैठे पर्यटक भी हाथी को देखने पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों से भरा ट्रक थोड़ा और करीब जाता, इससे पहले गजराज बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने ऐसा तांडव मचाया कि किसी भी पर्यटक ने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी। हाथी ने पूरा ट्रक ही हवा में उड़ दिया। वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि ट्रक में काफी पर्यटक हैं। सभी जानवरों को देखने के लिए जंगल की सैर पर निकले हैं।

हवा में उड़ा दिया ट्रक

फ्रेम में आगे देखेंगे कि ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ता है कि तभी नजर हाथी पर पड़ती है। मालूम होता है कि हाथी भोजन की तलाश में व्यस्त है। वो भोजन तलाश कर रहा है कि पर्यटकों से भरा ट्रक उसके करीब आ धमका। बस यही बात हाथी को पसंद नहीं आई। वो बुरी तरह गुस्सा हो गया और पूरी रफ्तार में ट्रक के करीब पहुंचा। हाथी ने सूंड से ट्रक को पीछे की तरफ धकेलना शुरू कर दिया। इधर ड्राइवर वाहन को पीछे करता, गुस्सैल हाथी ने इसके बाद सूंड से ट्रक को हवा में उड़ा दिया। हाथी का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं होता है और फिर से हमला करता है।

देखिए वीडियो

इधर ट्रक में बैठे पर्यटक हाथी का ऐसा रूप देखकर बुरी तरह गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज आती है। हाथी फिर ट्रक के करीब पहुंचा और दोबारा टक्कर मार दी। हालांकि आखिर में हाथी अपने कदम पीछे खींच लेता है और ट्रक को जाने देता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Earth Reels नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article