वायरल न्यूज़

OMG: यहां 76 दिनों तक नहीं ढलता सूरज, रात देखने के लिए तरस जाते हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2024, 10:05 AM IST

Ajab Gajab News: आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां मात्र 40 मिनट के लिए रात होती है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है तथा 40 मिनट के अंतराल के बाद उग आता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: यह दुनिया प्रकृति के अनुरूप चलती है। सूर्योदय होने पर आप सुबह उठते हैं और सूर्यास्त होने के बाद बाद लोग सो जाते हैं। भारत में 12 घंटे की दिन और 12 घंटे की रात होती है। दूसरी तरफ आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 76 दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां मात्र 40 मिनट के लिए रात होती है। यह बात जानकर दुनिया के ज्यादातर लोग हैरान रह गए हैं।

76 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

भले ही आपको यह बात सुनकर हैरानी हो रही हो, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा कौन सा देश है, जहां 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता और जहां मात्र 40 मिनट के लिए ही रात होती है। हम जिस देश की बात कर रहे हैं, उसका नाम नॉर्वे है। नॉर्वे में महज 40 मिनट के लिए रात होती है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है तथा 40 मिनट के अंतराल के बाद उग आता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जैसे ही रात के डेढ़ बजते हैं, यहां चिड़ियां चहचहाने लगती हैं।

कंट्री ऑफ मिडनाइट सन

यह सिलसिला एक-दो दिन नहीं बल्कि ढाई महीने तक चलता रहता है। इस कारण नॉर्वे को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ कहते हैं। दरअसल, नॉर्वे आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां मई महीने से लेकर जुलाई महीने के बीच 76 दिनों तक सूरज अस्त ही नहीं होता। नॉर्वे के हेमरफेस्ट शहर में यह अनोखा नजारा देखने को मिलता है। आप भले ही कभी नॉर्वे न गए हों, लेकिन वहां की सुंदरता देखते ही बनती है। सिर्फ यही नहीं इस देश के एक शहर के लोगों ने पिछले 100 सालों से सूरज के दर्शन नहीं किए हैं। दरअसल, यह शहर पहाड़ों से घिरा है। इस कारण यहां सूरज के दर्शन होते ही नहीं है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article