वायरल न्यूज़

Video: बंगलुरु में हजारों लोगों के ऊपर गिरा 120 फीट ऊंचा रथ, देखें रूह कंपाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2024, 04:43 PM IST

Viral Video: जब यह भयानक हादसा हुआ तो उस समय हजारों लोगों की भीड़ रथ के साथ-साथ थी। इस घटना के वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है। आप देख सकते हैं कि 120 फीट ऊंचा धड़ाम से हजारों लोगों के ऊपर गिर गया।

Image

बंगलुरु में गिरा 120 फीट ऊंचा रथ

Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से एक बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बंगलुरू (ग्रामीण) के मुधुरमा मन्दिर के वार्षिक महोत्सव में निकाली जा रही रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 120 फीट ऊंचे रथ का सन्तुलन बिगड़ गया और वह धड़ाम से हजारों लोगों के ऊपर गिर गया। जब यह भयानक हादसा हुआ तो उस समय हजारों लोगों की भीड़ रथ के साथ-साथ थी। इस घटना का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है।

हजारों लोगों के ऊपर गिरा रथ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेंगलुरु ग्रामीण के हेब्बागुड्डी इलाके में स्थित मधुरम्मा मंदिर का वार्षिक महोत्सव चल रहा है। इस दौरान ग्रामीण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रथ यात्रा की परंपरा सालों से चली आ रही है। रथ यात्रा के दौरान जो रथ इस्तेमाल में लाया जाता है, उसे केरुजू कहते हैं। बता दें कि इसे बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर से खींचने की परंपरा है। शनिवार को भी ऐसा ही हो रहा था। जब हजारों की भीड़ के सामने 120 फीट ऊंचा केरुजू निकाला जा रहा था। देखें वीडियो-

हालांकि, इस दौरान रथ का सन्तुलन बिगड़ गया। इसके बाद 120 फीट ऊंचा केरुजू धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हजारों लोग रथ के साथ-साथ चल रहे थे। लोगों के ऊपर रथ गिरने से वहां हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article