भाईचारा ऑन टॉप! स्पीड में चल रही नाव से गिरा दोस्त, जान की परवाह किए बिना बचाने के लिए फट से कूद गया लड़का

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2026, 09:50 AM IST

दोस्ती की मिसाल पेश करती एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़के ने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया।

दोस्ती की मिसाल कायम करते दोस्तों की कहानियां आपने जरूर सुनी होंगी। हाल में इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल गया, जहां एक दोस्त की जान बचाने के लिए दूसरे दोस्त ने बिना सोचे-समझे अपनी जान की बाजी लगा दी। दोस्तों का यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

स्पीड बोट पर बैठे दोस्त

स्पीड बोट पर बैठे दोस्त (instagram/@indiakmemes)

ये भी पढ़ें:

पानी में कूदकर बचाई दोस्त की जान

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दोस्त एक स्पीड बोट पर बैठकर सफर पर निकले हुए हैं। बोट पानी में काफी तेज चल रही है। साथ ही वह लहरों की वजग सेडगमगा भी रही है। ऐसे में उन दोस्तों में एक जिसे तैरना नहीं आता था, वह बोट से नीचे पानी में गिर जाता है। दोस्त को पानी में गिरते ही लड़का तुरंत बोट से कूद पड़ता है और वह तैरकर अपने दोस्त के पास पहुंचता है और उसे बचाकर वापस बोट की तरफ ले आता है। थोड़ी देर में वह स्पीड बोट भी पीछे मुड़कर उन दोस्तों के पास पहुंचती है। फिर वे दोनों दोस्त बोट पर चढ़ जाते हैं।

End of Feed