वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी से गेंद निकालने जा रही थी बच्ची, तभी पास में बैठे कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, देख आंखों पर भरोसा नहीं होगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 6, 2023, 09:02 PM IST

इंटरनेट पर हर रोज हजारों-लाखों वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे वीडियो होते हैं, जो यूजर्स को पसंद आते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

Image

कुत्ते ने बच्ची को नदी में गिरने से बचाया (Image Credit : @Figensport/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • नदी से बॉल निकालने जा रही थी बच्ची
  • तभी कुत्ते ने आकर बचाई जान
  • फिर नदी में उतरकर निकाली गेंद

Dog Saved Baby Girl Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अपनी मालिक की बेटी को बचाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, ये वीडियो कहां का है, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। ऐसे में प्यारा सा वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे काफी बार देख रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में छोटी बच्ची नदी के पास खड़ी होती है और नदी में गिरे बॉल को निकालने की कोशिश करती है, जिससे वह नदी में गिरने वाली ही होती है कि तभी वहां बैठा उसका कुत्ता उसे देख लेता है और फिर उसे पीछे की ओर खींच लेता है, जिससे बच्ची नदी में गिरने से बच जाती है। फिर कुत्ता खुद ही पानी में उतरता है और बॉल को बाहर निकालता है। ऐसे में कुत्ते और मालिक के बीच का ये प्यार लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग कुत्ते को काफी एप्रीसिएट भी कर रहे हैं।

कुत्ते ने बच्ची को नदी में गिरने से बचाया

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कुत्ते खुद से ज्यादा अपने ऑनर को प्यार करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसीलिए कुत्ते इंसानों के सच्चे मित्र होते हैं। इसके अलावा, एक यूजर ने कहा कि एक कुत्ते से ज्यादा वफादार दुनिया में और कोई नहीं हो सकता है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और कई बार रीट्वीट भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Figensport' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article