वायरल न्यूज़

Viral Video: मां कुत्ते का प्यार देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल, इंटरनेट पर वीडियो ने उड़ाया गर्दा

Cute dog viral video: इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां कुत्ता अपने बच्चे को बारिश में खेलने से रोकती नजर आती है। पर पिल्ला बारिश के पानी में मस्ती कर रहा होता है, तभी उसकी मां पीछे से आती है और पूंछ पकड़कर उसे बाहर खींच ले जाती है। अब यह मजेदार वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Image

मां कुत्ते का प्यार देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल (फोटो:X/@gunsnrosesgirl3)

सोशल मीडिया पर कुत्ते और उसके बच्चे का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रखा है। उस वीडियो को अगर आप भी देख लेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ते का प्यारा सा बच्चा बारिश के पानी में खेलता हुआ दिखाई देता है। इसी बीच पीछे से उसकी मां आ जाती है। जो उसे पानी में खेलने से मना करती है।

पर बच्चा फिर भी नहीं मानता। जिसके बाद उसकी मां ने जो किया वह अब इंटरनेट पर वायरल है। दरअसल मां ने क्यूट से इस पप्पी को अपने मुंह की मदद से पीछे से पूंछ पकड़कर खींच कर लेकर जाती है। यह बिल्कुल वैसा ही सीन होता है। जैसे जब हम छोटे होते हैं और बाहर गंदी जगह पर खेल रहे होते हैं तो हमारी मां भी ऐसे खींच कर हमें अपने साथ घर ले जाती है।

मां-बच्चे के इस प्यार को देख आपके भी चेहरे पर आ जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर 18 सेकंड के इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि मां कुत्ते ने अपने बच्चे को बारिश में खेलने से रोका। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "सहज प्रवृत्ति के कारण मादा कुत्ते अपने पिल्लों को बीमारी से बचाने के लिए बारिश और ठंड से बचाती हैं।", दूसरे यूजर ने लिखा: "मादा कुत्ते सहज रूप से अपने पिल्लों को कठोर मौसम से बचाती हैं, क्योंकि सूखे रहने से हाइपोथर्मिया और बीमारी का खतरा कम हो जाता है - यह एक विकासवादी व्यवहार है जो संतानों के जीवित रहने की संभावना को बढ़ाता है।", वहीं पर तीसरे यूजर ने लिखा: " एक मां का प्यार, जो जानती है कि कब खेलना है और कब आपको सूखा रखना है। बारिश हो या धूप, वह हर चीज़ का ध्यान रखती है।" इस वीडियो को अब तक एक लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article