वायरल न्यूज (Viral News): सबका जीवन एक समान नहीं होता। किसी के जीवन में अधिकतर सुख होता है तो किसी में सिर्फ दुख और संघर्ष भरा होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जो उम्र के इस पड़ाव में भी अपने जीवन के संघर्ष भरे दिनों से लगातार लड़ रहा है। फिलहाल इस बुजुर्ग शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने-सुनने के बाद लोग भावुक हो गए।
रोजी-रोटी के लिए काम करता 82 वर्षीय बुजुर्ग (Instagram/@storiesbyaradhana)
बुजुर्ग रोजी-रोटी के लिए करता है 12 घंटे काम
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @storiesbyaradhana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में बताया गया है कि यह कहानी 82 साल के बुजुर्ग मंसुख काका की है। जो इस उम्र में भी हार नहीं माने और मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। आगे वीडियो में बताया गया है कि मंसुख काका पहले एक साड़ी की दुकान में काम करते थे लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी नौकरी चली गई। उनके बेटे को भी उनकी देखभाल के लिए अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन मंसुख काका ने हार नहीं मानी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मेहनत के बाद भी कम कमाई
बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने खुद का काम शुरू किया। उन्होंने एक छोटा सा स्टॉल शुरू किया। वे सड़क किनारे घर का बना फर्साण बेचते हैं। रोज करीब 12 घंटे वहीं बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते हैं। उनके स्टॉल पर खाखरा, चकली और कई अन्य तरह के स्नैक्स मिलते हैं, जो उनकी बहन घर पर बनाती हैं। इतनी मेहनत के बावजूद मंसुख काका रोज सिर्फ लगभग 300 रुपये ही कमा पाते हैं। फिर भी वे हर दिन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ काम करते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार
वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोग वीडियो पर कमेंट कर इस उम्र में भी मेहनत करने के लिए उस बुजुर्ग की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इतनी उम्र में भी इतनी मेहनत, सलाम है।” दूसरे ने लिखा, “हमें ऐसे लोगों से सीखना चाहिए।” वहीं, कई अन्य लोग उनके स्टॉल पर जाकर उनसे खरीदारी करने की बात भी कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
