इंसान नहीं, जब हजारों रोबोट ने एक साथ डांस कर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में तरह-तरह के अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनते हैं लेकिन एक साथ हजारों रोबोट का डांस लोगों को हैरानी में डाल रहा है। जिसका वीडियो गिनीज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रोबोट अब सिर्फ इंसानों का काम आसान करने तक सीमित नहीं हैं। आज रोबोट डांस भी कर सकते हैं और वह भी एक-दो नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में एक साथ। ऐसा ही एक शानदार नजारा चीन में देखने को मिला। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

1069 robots dancing simultaneously china guinness world record viral video

जब एक साथ डांस करने लगे हजारों रोबोट्स (Instagram/@GWR)

चीन में बना था अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा साल 2017 में चीन में देखने को मिला था, जब एक साथ 1,069 रोबोट ने सिंक्रोनाइज्ड डांस करके सबको हैरान कर दिया था। यह अनोखा कारनामा चीन की WL Intelligent Technology Co. Ltd ने किया था। कंपनी ने बड़ी संख्या में रोबोट को एक साथ डांस करवाकर रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह थी कि सभी रोबोट एक ही समय पर एक जैसे स्टेप्स करते नजर आ रहे थे। हजारों रोबोट्स को एक साथ तालमेल के साथ डांस करते देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था।

End of Feed