लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल (Public Examination Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच अपनी बात रखी. उन्होंने लोकसभा में एक छात्रा से बातचीत के आधार पर 'स्टूडेंट', 'इडियट', 'अंधभक्त' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. सत्ता पक्ष की ओर से राहुल के शब्दों का जोरदार विरोध किया. राहुल गांधी ने साफ कहा कि वे सत्ता पक्ष के किसी सदस्य को 'इडियट' नहीं कह रहे हैं. राहुल के इस शब्द पर सत्ता पक्ष ने फिर आपत्ति जताई. इस पर राहुल ने कहा कि वे उनके बारे में नहीं बोल रहे हैं. स्पीकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि वे विधेयक पर चर्चा करें. इस पर राहुल ने कहा कि वे चर्चा ही कर रहे हैं और स्टूडेंट को डिफाइन कर रहे हैं. 'न्यूज की पाठशाला' में रुबिका लियाकत के साथ देखिए खास रिपोर्ट..