Mardaani 3 Trailer: पहले से 3 गुना खतरनाक केस सुलझाएंगी रानी मुखर्जी, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jan 12, 2026, 15:06 IST

Mardaani 3 Trailer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का धमाकेदार ट्रेलर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी को एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में देखा जाएगा। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह बच्चों की किडनैपिंग होती है और इनके साथ कैसा हाल होता है। ट्रेलर वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाला है। रानी मुखर्जी के अलावा इस मूवी में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। यह फिल्म दुनिया भर में 30 जनवरी के दिन रिलीज वाली है।