G.D.N Trailer: साइंटिस्ट बन आर माधवन ने जीता दिल, देखें वीडियो

Abhay

Updated Jul 5, 2026, 23:59 IST

G.D.N Trailer: आर माधवन की आने वाली फिल्म 'GDN' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म इंडिया के फेमस आविष्कारक जी.डी. नायडू की जिंदगी पर बनी है, जिसमें आर माधवन लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जी.डी. नायडू ने कैसे एक साधारण शुरुआत से अपना सफर शुरू किया और नए-नए आविष्कार करने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना किया। साथ ही ये भी दिखाया गया है कि चुनौतियां आने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहे।