Made in India A Titan Story Trailer: जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' का ट्रेलर मेकर्स ने 26 मई को रिलीज किया। इस सीरीज में एक बिजनेसमैन की कहानी को दिखाया जाएगा, जिसने 'टाइटन' जैसे को असली पहचान दिलाई। इस मूवी के ट्रेलर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में जिम सर्भ का लुक भी एकदम अलग दिखाई दे रहा है। फिल्म में वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, कावेरी सेठ और लक्ष्वीर सरन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस सीरीज एमएस प्लेयर पर 3 जून से ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी। यहां देखिए ट्रेलर...