बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद आज दिल्ली में उनकी याद में प्रेयर मीट हुई। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित इस प्रेयर मीट में करिश्मा अपने बच्चों समायरा और किआन के साथ शामिल हुईं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी संजय को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेयर मीट में पहुंचे।