ChakraView | Sumit Awasthi | RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान Gen-Z और Gen Alpha को मौजूदा पीढ़ी की तुलना में अधिक ईमानदार और देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारों या व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले छात्र देशद्रोही या राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, बल्कि वे हमारे अपने बच्चे और देश का भविष्य हैं। वहीं Paper Leak के खिलाफ दिल्ली से लेकर झारखंड तक छात्रों का विरोध तेज है और छात्र सड़कों पर उतरकर परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। ऐसे में भागवत के बयान ने Gen-Z, छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर सियासी बहस को और गर्म कर दिया है। देखिए पूरी रिपोर्ट ChakraView में Sumit Awasthi के साथ...|