एयर इंडिया विमान हादसे से पसीजा था संजय कपूर का दिल, निधन से चंद घंटे पहले की थी पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते वक्त संजय कपूर को हार्ट अटैक आया था। संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने करिश्मा कपूर के फैंस को भी हैरान कर दिया है। उनके निधन के बाद करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और कई सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। बता दें कि संजय कपूर ने निधन से पहले एयर इंडिया विनाम हादसे पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हादसे में हुई मौतों पर शोक जाहिर किया था। संजय कपूर की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited