भीड़ में फसीं जैकलीन और अवनीत, पंडाल से निकलना हुआ मुश्किल

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 28, 2025, 11:04 IST

इस समय माहौल पूरा बप्पा के रंग में डूबा हुआ है। वहीं मुबंई में इस त्योहर की कुछ ज्यादा ही धूम देखने को मिलती है। लालबागचा राजा पंडाल एक मात्र ऐसी जगह है मुबंई के अंदर , जो इस समय सबसे ज्यादा बिजी स्पोट्स कहलाता है। हर साल की तरह इस साल भी सारे सितारे गणेश चतुर्थी को बड़ी जोरो-शोरों से मना रहें हैं। इसी बीच बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और अवनीत कौर बप्पा का आर्शिवाद लेने पंडाल पहुचीं। दोनों अभिनेत्रियां अपने प्रोड्यूसर दोस्त राघव शर्मा के साथ अंदर गईं। लेकिन जैसे ही वे पंडाल से बाहर निकलने की तैयारी कर रही थीं, माहौल अचानक से अफरा-तफरी में बदल गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने उन्हें घेर लिया, जिसकी वजह से मुश्किलें और भी कई ज्यादा बढ़ गई।