Shivam Khajuria को आई पिता की याद, Father's Day पर हुए इमोशनल

Khushboo Dogra

Updated Jun 22, 2026, 16:06 IST

Father's Day के खास मौके पर TV अभिनेता Shivam Khajuria ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं। Shivam ने बताया कि उनके पिता का निधन करीब 10 साल पहले हो गया था, लेकिन आज भी उन्हें लगता है कि उनके पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। भावुक होते हुए Shivam ने खुलासा किया कि उनके पिता के आखिरी शब्द थे, "Shivam का ध्यान रखना।" Shivam ने बताया कि पिता के जाने के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। बचपन में जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के रहे Shivam को पिता की कमी ने ज्यादा शांत, समझदार और जिम्मेदार बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो धैर्य और समझदारी उनमें है, वह कहीं न कहीं उनके पिता की ही देन है।