Tu Hi Disda Song Out: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' का नया गाना 'तू ही दिसदा' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यह गाना मेकर्स ने अक्षय कुमार और वामिका गब्बी पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आ रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने मिलकर गाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रीतम दे दिया है। 'भूत बंगला' की बता करें तो यह फिल्म 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने जा रही है। यहां देखिए गाने का वीडियो...