वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने की बातचीत, किसानों-गरीबों के साथ चुनावी माहौल पर बात की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 05:31 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और चुनावी माहौल के साथ-साथ गरीबों और किसानों का हाल-चाल जाना।

वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने की बातचीत, किसानों-गरीबों के साथ चुनावी माहौल पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता सीमा कुमारी को उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने को कहा। वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी से संवाद के दौरान बताया कि वे अपने क्षेत्र में 10-15 दिनों में टोली बनाकर गरीबों का हालचाल लेने जाते हैं और ये सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

वहीं भाजपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार रावत ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले की तुलना में अब जमीन-आसमान का अंतर दिखता है। मंदिर कि भव्यता और दिव्यता अब देखते ही बनती है। आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के वहां से सांसद बनने के बाद से बनारस की कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आया है और नई सड़कें बनने से शहर के लोगों को जाम से राहत मिली है। 

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उनसे नमो ऐप के कमल पुष्प सेक्शन में योगदान करने का आग्रह किया, जिसमें पार्टी के कुछ "प्रेरक" सदस्य शामिल हैं और आजादी के अमृत महोत्सव के साथ देश के सामान्य नागरिकों को जोड़ने की अपील की। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि चुनावी माहौल कैसा है। मोदी ने किसानों और गरीबों का भी हाल-चाल जाना। पीएम मोदी ने पूछा कि अब तक वाराणसी में जो काम हुए हैं क्या उससे कुछ सहूलियत लोगों को मिली है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!